नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई
नशा मुक्त भारत सप्ताह अंतर्गत नशा मुक्ति शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई
कवर्धा….. समाज कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान” थीम पर नशा मुक्त भारत सप्ताह (17 जून से 26 जून 2026) के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इसी तारतम्य में आज दिनांक 18.06.2026 को जिले के समस्त जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में माननीय प्रधानमंत्री जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम अंतर्गत वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा नशे के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सक्रिय सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया।