जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर.वर्मा द्वारा जिले के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों व समस्त 150 प्राचार्यो का बैठक आयोजित कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए*
जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर.वर्मा द्वारा जिले के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों व समस्त 150 प्राचार्यो का बैठक आयोजित कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए*

कवर्धा… स्वामी आत्मानंद इग्लिश मिडियम स्कूल रानीदुर्गावती चौक कवर्धा के सभागार में दिनांक 16अक्टूबर 2026 को अपराह्न: 02:00 बजे से जिले के चारों विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों व समस्त 150 शासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन संबंधी अद्यतन जानकारी ली गई।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर.वर्मा, सहायक संचालक द्वय एम.के.गुप्ता, यू.आर चन्द्राकर एवं एम. आई. एस., प्रशासक सतीश कुमार यदु उपस्थित रहे।
श्री वर्मा ने हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में आयोजित त्रेमासिक परीक्षा परिणाम का विद्यालयवार समीक्षा किया गया एवं शैक्षणिक गुणवत्ता उन्नयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए पियर्सग्रुप लर्निंग, सब्जेक्ट वाईस ब्लू प्रिंट, क्वैश्चन बैंक का अनिवार्यतः एवं समुचित अनुप्रयोग हेतु निर्देश प्रदान करते हुए आसन्न अर्धवार्षिक परीक्षा हेतु कार्य नीति तैयारी पर विस्तृत चर्चा किया गया ।यू डाईस, एम.बी.यू शिविर, अपार आई.डी., आधार, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति संबंधी प्रगति की समीक्षा की गई । शत-प्रतिशत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानमंत्री शक्ति पोषण योजनान्तर्गत मध्याह्न भोजन, न्यौता भोज, किचन व किचन गार्डन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया गया । विद्यालयों में लाउडस्पीकर के माध्यम से निर्धारित प्रार्थना व मंत्र की अनिवार्यता पर चर्चा की गई।
आईगाट कर्मयोगी के तहत स्कूल शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्धारित दो आनलाईन कोर्स 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने निर्देशित किया गया ।
माईजीओवी पोर्टल पर प्रोजेक्ट वीरगाथा 0.6 के लिए सभी विद्यालयों को आनलाइन प्रविष्ठियां अपलोड 31अक्टूबर तक किया जाने संबंधी निर्देश दिए गए।
आनलाईन उपस्थिति संबंधी वीएसके एप पर अनिवार्य रूप से समस्तविद्यालयों के अकादमिक व गैरअकादमिक स्टाफ का नियमित उपस्थिति संबंधी अनिवार्ता पर समीक्षा किया गया ।







