कबीरधाम

मल्टीलेवल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कवर्धा वृद्धाश्रम में भोजन वितरण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

मल्टीलेवल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कवर्धा वृद्धाश्रम में भोजन वितरण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित
कवर्धा। समाज सेवा और शैक्षणिक जागरूकता के उद्देश्य से प्रयासरत मल्टीलेवल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, छत्तीसगढ़ के द्वारा आज कवर्धा स्थित वृद्धाश्रम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने आश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों (वृद्धजनों) को आदर-सत्कार के साथ भोजन प्रसाद ग्रहण कराया।
भोजन वितरण के उपरांत संस्था के सदस्यों और विद्यार्थियों ने बुजुर्गों से आत्मीय बातचीत की तथा उनके जीवन, अनुभव एवं आश्रम के परिवेश के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही, बुजुर्गों के अनुभवों से सीखते हुए विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक भी किया गया।
इस सेवा कार्य और संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अत्यधिक उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में एमएल कंप्यूटर क्लासेस (ML Computer Classes) के सदस्यगण और छात्र-छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वृद्धाश्रम के प्रबंधकों एवं उपस्थित सदस्यों ने मल्टीलेवल एजुकेशनल एंड Welfare सोसाइटी के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button