कवर्धा में नशा मुक्त भारत सप्ताह का हुआ शुभारंभ, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ
कवर्धा में नशा मुक्त भारत सप्ताह का हुआ शुभारंभ, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ
कवर्धा …. समाज कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा *”नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान”* थीम पर नशा मुक्त भारत सप्ताह (17 जून से 26 जून 2026) के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 17 जून 2026 को स्वामी करपात्री (आउटडोर स्टेडियम), कवर्धा में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित स्वामी विवेकानंद एकेडमी के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित जनसमुदाय को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी बाधक बनता है।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान 275 व्यक्तियों द्वारा ऑफलाइन एवं 98 व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन शपथ ग्रहण की गई, इस प्रकार कुल 373 लोगों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु संकल्प लिया।
उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए “हम सबका एक ही सपना – नशा मुक्त हो भारत अपना” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया तथा स्वयं नशे से दूर रहने एवं अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का प्रण लिया।
उक्त कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं विकसित भारत के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके।
