कबीरधाम

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में ठगी करने पर ठेकेदार कुमार मेरावी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में ठगी करने पर ठेकेदार कुमार मेरावी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

जनमन आवास के 5 हितग्राहियों की लिखित शिकायत पर कार्यवाही

कवर्धा 15 अक्टूबर 2026। कबीरधाम जिले के विकासखण्ड बोड़ला के ग्राम पंचायत राजाढ़ार में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण करने के नाम पर हितग्राहियों से पैसे लेकर आवास निर्माण नहीं करने और राशि वापसी की मांग करने पर पैसे नहीं लौटाने की शिकायत पर पांच हितग्राही श्री देवसिंह पिता गौचरण ग्राम राजाढ़ार, श्रीमती मंधोर बाई पति भोभलाल, श्रीमती पुसीया बाई पति सिरधू बैगा, श्रीमती कौशिल्या बाई पति जेठू बैगा, श्रीमती ननकी बाई पति गहरू की शिकायत पर ठेकेदार कुमार मेरावी निवासी ग्राम शितलपानी पंचायत ढ़ोलबज्जा के विरूद्ध छल कर ठगी करते हुए आर्थिक नुकसान पहूंचाने के आरोप में भारतीय न्याय सहिता (बी.एन.एस.), 2023 की धारा 318 (4) के तहत थाना चिल्फी में एफ.आई.आर. दर्ज कराया गया है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा हितग्राहियों को आवास बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा 4 किस्तों में 2 लाख रूपये प्रदाय किया जाता है। वनांचल क्षेत्रों में आवास लाभार्थियों को ठेकेदार द्वारा आवास निर्माण करने के नाम पर ठेका लेते हुए हितग्राही श्री देवसिंह से 60 हजार रूपये, श्रीमती मंधोर बाई से 60 हजार रूपये, श्रीमती पुसीया बाई से 60 हजार रूपये, कौशल्या बाई से 80 हजार रूपये एवं ननकी बाई से 60 हजार सहित कुल 3 लाख 20 हजार रूपये लेकर आवास का निर्माण कार्य नहीं किया गया। लगभग डेढ़ वर्ष के बाद भी हितग्राहियों द्वारा मांगने पर न हीं पैसा लौटाया गया और न हीं आवास का निर्माण किया गया। जिसके बाद हितग्राहियों के लिखित शिकायत पर यह बड़ी कार्यवाही हुई है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जनमन आवास के निर्माण कार्य हेतु प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहें है। कुछ स्थानों पर ठेकेदारों के द्वारा बैगा हितग्राहियों को बहला फुसलाकर आवास निर्माण के लिए जारी पैसे लेकर कार्य नहीं करने की शिकायतें प्राप्त हुई है। साथ ही जिला पंचायत कबीरधाम द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत किसी भी स्तर में अनियमितता पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसी अनुक्रम में ठेकेदार कुमार मेरावी के विरूद्ध थाना चिल्फी में एफ.आई.आर. दर्ज होना बड़ी कार्यवाही के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button