राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसजनों ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों व बुजुर्गों के बीच पहुंचकर बांटी खुशियां


राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसजनों ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों व बुजुर्गों के बीच पहुंचकर बांटी खुशियां
कवर्धा… राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के शुभ जन्मदिवस के अवसर पर आज शहर कांग्रेस कमेटी कवर्धा के अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ठाकुर जी तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कवर्धा ग्रामीण के अध्यक्ष श्री मणिकांत त्रिपाठी जी के नेतृत्व में सेवा, समर्पण और मानवता का प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने जिला अस्पताल कवर्धा पहुंचकर भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल कवर्धा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचा, जहां निवासरत बुजुर्गजनों को शाल एवं फल भेंट कर उनका सम्मान किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी जी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को बुलंद करने, सामाजिक न्याय, समानता और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को कांग्रेस परिवार द्वारा सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाया जाना उनकी विचारधारा के प्रति सच्ची श्रद्धा है।
नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी। राहुल गांधी जी के नेतृत्व में देश में सामाजिक सद्भाव, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित की राजनीति को नई मजबूती मिल रही है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के उनके संकल्पों की सफलता की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल जी शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ठाकुर जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कवर्धा श्री मणिकांत त्रिपाठी जी महामंत्री मनीष शर्मा जी महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी जी वीरेंद्र जांगड़े प्रदेश सचिव,सतीश गहरवार आकाश केसरवानी जी जितेंद्र मानिकपुरी मेहुल सत्यवंशी प्रशांत परिहार शहर कांग्रेस महामंत्री श्रीमती पुष्प लता जोशी गणेश नाथ योगी रामायण सिंह योगेंद्र सेन राजा झरिया मिलन तिवारी रोशनी खान जाहिद कुरैशी संतोष भक्कू यादव जलेश यादव अफरोज खान सहित अत्यधिक संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।