हाई स्कूल रोचन में सायकल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी मुस्कान
हाई स्कूल रोचन में सायकल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी मुस्कान
कवर्धा,… दिनांक 28 जुलाई को जनपद पंचायत बोड़ला अंतर्गत ग्राम रौचन के हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई।यह योजना बेटियों की शिक्षा को सुगम बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है। छात्राओं के चेहरों पर दिखी मुस्कान और उत्साह वाकई प्रेरणादायक था नितेश अग्रवाल महामंत्री, जिला भाजपा कबीरधाम , लोकचंद साहू सदस्य प्रतिनिधि, जिला पंचायत कबीरधाम , बोड़ला जनपद उपाध्यक्ष नंद श्रीवास,राजेश साहू, सदस्य प्रतिनिधि, जनपद पंचायत बोड़ला लक्ष्मण श्रीवास , अध्यक्ष, शाला प्रबंध समिति, ग्राम रौचन मालिक राम मेरावी, सरपंच, ग्राम पंचायत रौचनएवं विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं की उपस्थिति में सायकल वितरण हुआ ।





