राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पीएम श्री आत्मानंद सेजस स्कूल पोड़ी के विद्यार्थी गजेंद्र जोशी का चयन , विद्यालय परिवार में हर्ष
राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पीएम श्री आत्मानंद सेजस स्कूल पोड़ी के विद्यार्थी गजेंद्र जोशी का चयन , विद्यालय परिवार में हर्ष
।
कवर्धा… पीएम श्री आत्मानंद सेजस स्कूल पोड़ी के प्रतिभावान विद्यार्थी गजेंद्र जोशी का राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता रायगढ़ में आयोजित होगी, जहां गजेंद्र अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चयन की खबर से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, सहपाठियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। गजेंद्र के वॉलीबॉल कोच हेमंत अवस्थी हैं। उनके मार्गदर्शन तथा गजेंद्र की मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल हुई है। शाला विकास समिति अध्यक्ष वेद साहू ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना विद्यालय की प्राथमिकता है।







