कबीरधाम

खिलौना बैंक की शुरुवात, , “हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान और खुशी दिखी

खिलौना बैंक की शुरुवात, , “हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान और खुशी दिखी

कवर्धा…कैलाश नगर में आंगनबाड़ी वार्ड 3 केन्द्र क्रमांक 1 में वार्ड वासियों के द्वारा आंगनबाड़ी के बच्चे को छोटे-छोटे खिलौने दिया गया खिलौने मिलने पर बच्चे बहुत खुश हुए । आंगनवाड़ी में खिलौना बैंक बनाया गया है जिसमें वार्ड वासी कभी भी आकर के बच्चों को खिलौना दे सकते हैं जिससे बच्चे खेल कर मानसिक शारीरिक एवं बौद्धिक विकास कर सकते हैं इसमें वार्ड वासियों के द्वारा बहुत सहयोग मिला रहा है । आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे बहुत खुश दिख रहे थे । बहुत सारे खिलौना मिलने के कारण बच्चों के चेहरे में मुस्कराहट और खुशी दिख रही थी । स्वच्छता भी बेहतर दिखी । खिलौना बैंक ने इस बात को प्रमाणित कर रही है की आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों को बहुत सारे खिलौना मिले है । बच्चे खिलौना में इतने व्यस्त दिखे की जैसे की आंगनबाड़ी ही बच्चों का अपना घर है ।इस कार्यक्रम में वार्ड के पार्षद योगेश चंद्रवंशी वार्ड वासी पिंकी साहू प्रियंका चंद्रवंशी पूर्णिमा तिवारी सीता कश्यप सुनीता गुप्ता पूर्णिमा कश्यप पूर्णिमा वर्मा कीर्ति साहू द्वारा खिलौना दिया गया जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शकुन चंद्रवंशी सहायिका ज्योति चंद्राकर के द्वारा वार्डवासियो बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया । पायल पाण्डेय पर्यवेक्षक सेक्टर कवर्धा शहरी परियोजना कवर्धा जिला कबीरधाम ने बताया की जन सहयोग से आंगनवाड़ी केंद्रों में खिलौना बैंक की स्थापना कर बच्चों के लिए सीखने के साथ आनंदपूर्ण वातावरण तैयार किया जा रहा है। यद्यपि विभाग के द्वारा समय-समय पर खिलौना प्राप्त होता रहा है परंतु समुदाय के द्वारा दिए गए खिलौने के माध्यम से बच्चों और समुदाय के बीच एक स्वस्थ संबंध स्थापित होता है । समुदाय द्वारा दिए गए खिलौने बच्चों की रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति एवं सीखने की क्षमता को बढ़ाने में सहायक बन रहे हैं। खिलौना बैंक “हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान और हर खेल में सीख” की भावना को साकार कर रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button