कबीरधाम

राष्ट्रवादी चिंतक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कवर्धा में नीम का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राष्ट्रवादी चिंतक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कवर्धा में नीम का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कवर्धा …..कवर्धा के विश्राम गृह परिसर में हरीतिमा टीम के साथ प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी ने नीम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का अमूल्य संदेश दिया।
अपने ओजस्वी उद्बोधन में उन्होंने बताया कि सनातन परंपरा पाँच तत्वों – पृथ्वी, जल, आकाश, सूर्य और पर्यावरण पर आधारित है। ऋषि–मुनियों ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण को आस्था से जोड़ा था और आज उसकी प्रासंगिकता समाज गहराई से अनुभव कर रहा है।
हरीतिमा टीम के सिस्टेमैटिक पौधारोपण की उन्होंने खुलकर सराहना की। विशेषकर पौधों की सुरक्षा हेतु लगाए गए ट्री गार्ड और ट्री गार्ड की सुरक्षा के लिए बनाए गए सीमेंट कवच देखकर उन्होंने कहा –
👉 “पौधारोपण का इतना सुदृढ़ सिस्टम मैंने पहली बार देखा है।”
टीम के संस्थापक अजय लूनिया ने अपने व्यस्त समय में पौधारोपण हेतु पधारने और प्रेरक विचार साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन राजकुमार वर्मा ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button