आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड नं 3 क्रमांक 2 कैलाश नगर कवर्धा में बच्चों के चेहरे में दिखी खुशी ओर मुस्कान
आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड नं 3 क्रमांक 2
कैलाश नगर कवर्धा में बच्चों के चेहरे में दिखी खुशी ओर मुस्कान


कवर्धा…आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड नं 3 क्रमांक 2 कैलाश नगर कवर्धा में खिलौना बैंक बनाने का अभियान शुरू हुआ है। इसका तात्पर्य है – आंगनबाड़ी में एक छोटी सी जगह पर खिलौने इकट्ठे करके रखना, ताकि केंद्र पर आने वाले 3 से 6 साल के बच्चे खेल-खेल में सीख सकें। उद्देश्य यह है की बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास करना – पढ़ाई को रोचक बनाना – खेल के साथ पढ़ाई । जन समुदाय में भी खिलौना देने के प्रति जागरूकता आए साथ ही बच्चों को अच्छे अच्छे खिलौने मिले । जनप्रतिनिधियों और लोगों द्वारा भी खिलौना देने की शुरुवात हो चुकी है । आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड नं 3 क्रमांक 2
कैलाश नगर कवर्धा में बच्चे खिलौना से खेलते दिखे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऊषा शर्मा द्वारा बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाया जाता हुआ दृश्य दिखा और बच्चों के चेहरे में खुशी दिखी ।
खास बात यह भी दिखी की आंगनबाड़ी आने वाले बच्चों की फोटो वाली आइडि कार्ड,और प्रत्येक बच्चे का नाम,फोटो के साथ थैला उनका अपना थैला । जिससे की बच्चे अपना नाम अच्छे से जान सके और याद रखे ।TLM टीचिंग लार्निग मटेरियल भी आंगनबाड़ी में दिखी जिसमे बच्चे सिख सके , लार्नीग टेबल । ऐसा कहा जा सकता है जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग की मॉनिटरिंग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऊषा शर्मा के द्वारा खेल खेल में बच्चों को पढ़ाना और बच्चों को अच्छे से पढ़ाना प्ले स्कूल की तरफ अग्रसर होता हुआ प्रतीत हो रहा है आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड नं 3 क्रमांक 2 कैलाश नगर कवर्धा । आंगनबाड़ी केंद्र में बेहतर स्वच्छता देखी गई ओर बच्चे हंसते ओर मुस्कराते हुए दिखे ।










