17 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक होगी …प्रताप चंद्रवंशी
17 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक होगी …प्रताप चंद्रवंशी
कवर्धा… दिनांक 17.4.2026 को हमारे संगठन छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रथम स्थापना दिवस है. स्थापना दिवस के अवसर पर कल दिनांक 17.4.2026 को शाम 3.00 बजे कर्मचारी भवन कवर्धा में जिला स्तरीय बैठक रखी गयी है. बैठक में अब तक के संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए आगामी रणनीति बनाई जायेगी। छ. ग. अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों, तहसील शाखा अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी सदस्यों से आग्रह है कि कल की बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाये ।प्रताप चंद्रवंशी अध्यक्ष ने उक्त जानकारी दी ।