कबीरधाम

भोरमदेव मंडल शक्तिकेन्द्र महाराजपुर प्रभारी लोकचंद साहू ने ली बैठक                                         

भोरमदेव मंडल शक्तिकेन्द्र महाराजपुर प्रभारी लोकचंद साहू ने ली बैठक                                                                                                                                                           कवर्धा….  भारतीय जनता पार्टी भोरमदेव मंडल अंतर्गत महाराजपुर शक्ति केन्द्र की मासिक संगठनात्मक बैठक आज दिनांक 16/05/2026 को पटेल सामाजिक भवन, महाराजपुर में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी जी के दिशा-निर्देशन में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई।बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा पार्टी द्वारा निर्धारित संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं संगठन की मजबूती हेतु सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया गया।बैठक में मुख्य रूप से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को बूथ स्तर पर सुनने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा सरल एप एवं रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्रत्येक शक्ति केन्द्र बैठक में बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बूथ पालक, युवा प्रमुख, महिला प्रमुख, बीएलओ-2, पन्ना प्रमुख, छह कार्यक्रम प्रमुख, मन की बात प्रमुख, पार्टी समर्थित पंच-सरपंच, जनपद सदस्य, जिला सदस्य, मंडल एवं जिला पदाधिकारियों की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी कार्यकर्ता अपने मोबाइल में सरल एप डाउनलोड कर पार्टी की प्रत्येक बैठक, कार्यक्रम एवं संगठनात्मक गतिविधियों का फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड करें। बूथ अध्यक्ष एवं बूथ सचिवों को बैठक कार्यवाही, उपस्थिति एवं विशेष बिंदुओं की नियमित रूप से रजिस्टर में एंट्री करने हेतु भी कहासंगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लेने, पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में “अपना बूथ – सबसे मजबूत” के संकल्प को साकार करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का विश्वास दिलाया। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित  डेरहाराम साहू — शक्ति केन्द्र संयोजक🔸 अयोध्या साहू — शक्ति केन्द्र सहसंयोजक🔸 गौरीशंकर साहू — जनपद सदस्य प्रतिनिधि🔸 रमेश जयसवाल — पूर्व महामंत्री , बलद कुंभकार — वरिष्ठ कार्यकर्ता ,  भुवन पटेल — वरिष्ठ कार्यकर्ता , नरसिंग साहू — वरिष्ठ कार्यकर्ता , भीखम पटेल — वरिष्ठ कार्यकर्ता , बहल श्रीवास — वरिष्ठ कार्यकर्ता ,  रमेश धुर्वे — वरिष्ठ कार्यकर्ता , रामजी झारिया — वरिष्ठ कार्यकर्ता , नारायण साहू — वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने वाले —  अंकित शर्मा — बूथ अध्यक्ष महाराजपुर ,  योगेश पटेल — बूथ अध्यक्ष महाराजपुर , तुलाराम यादव — बूथ अध्यक्ष जिताटोल, चुरामन साहू — बूथ अध्यक्ष डंगनिया, दिलीप मेरावी — बूथ अध्यक्ष जेवड़नकला कृत साहू — बूथ अध्यक्ष तारों सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी कर्मठ, जुझारू एवं निष्ठावान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button