एसडीएम कार्यालय बोड़ला में सभागार भवन के लिए भूमिपूजन
एसडीएम कार्यालय बोड़ला में सभागार भवन के लिए भूमिपूजन

कवर्धा… दिनांक 13 अक्टूबर को एसडीएम कार्यालय बोड़ला में सभागार भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री विजय शर्मा भैया जी की अनुशंसा पर सभागार भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री रामकिंकर वर्मा जी (अध्यक्ष प्रतिनिधि, जनपद पंचायत बोड़ला), श्री विदेशी राम धुर्वे जी (पूर्व अध्यक्ष, जिला पंचायत कबीरधाम), श्री मोहन धुर्वे जी (अध्यक्ष, भाजपा बोड़ला मंडल), श्री लोकचंद साहू जी (सदस्य प्रतिनिधि, जिला पंचायत कबीरधाम) सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बोडला जनपद उपाध्यक्ष नंद श्रीवास ने बताया की डिप्टी सीएम विजय शर्मा भैया के मार्गदर्शन में बोड़ला विकासखंड में सर्वांगीण विकास जारी है ।







