कबीरधाम

नशा मुक्त भारत अभियान के 6 वर्ष पूर्ण होने पर ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ से दिया नशामुक्ति का संदेश

नशा मुक्त भारत अभियान के 6 वर्ष पूर्ण होने पर ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ से दिया नशामुक्ति का संदेश

कवर्धा, 2 अक्टूबर 2026। भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अक्टूबर 2026 के द्वितीय एवं चतुर्थ सप्ताह में देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों एवं जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन प्रस्तावित है। इसी क्रम में जिले में भी युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी तारतम्य में 2 अक्टूबर 2026 को करपात्री मैदान, कवर्धा में आर्मी योद्धा ग्रुप के विद्यार्थियों के बीच ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ थीम पर आधारित दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालिकाओं के लिए 800 मीटर तथा बालकों के लिए 1600 मीटर दौड़ आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया।
दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा मेडल एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशे के विरुद्ध सकारात्मक सोच विकसित करना, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना तथा ‘नशामुक्त भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आर्मी योद्धा ग्रुप के कोच श्री सुनील सरोज सहित ग्रुप के विद्यार्थी उपस्थित रहे। विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी नशे के दुष्प्रभावों को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button