कबीरधाम

प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई

प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई
src=”https://exclusivenews.in/wp-content/uploads/2026/10/IMG-20261001-WA0046-1-300×134.jpg” alt=”” width=”300″ height=”134″ class=”alignnone size-medium wp-image-7589″ />
कवर्धा… सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लंबे सफर के बाद पुलिस विभाग से प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह ठाकुर के सेवानिवृत्त(Retirement) होने पर एक भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पोड़ी पुलिस चौकी में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सेवानिवृत्त हो रहे प्रधान आरक्षक को शॉल, श्रीफल, स्मृति और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव की सराहना
समारोह के दौरान स पुलिस चौकी प्रभारी राकेश पटेल एवं उपस्थित स्टाफ ने प्रधान आरक्षक के सेवा काल के अनुभवों को साझा किया। सांसद प्रतिनिधि जयराम साहू और पंच वेद साहू ने कहा कि छत्रपाल सिंह ठाकुर] ने अपने पूरे कार्यकाल में अत्यंत ईमानदारी, अनुशासन और तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया। जटिल से जटिल मामलों को सुलझाने और जनसेवा के कार्यों में उनकी भूमिका हमेशा सराहनीय रही। सहकर्मियों ने साझा कीं यादें विदाई के इस अवसर पर सहकर्मियों की आंखें भी नम हो गईं। उनके साथी कर्मचारियों ने बताया कि छत्रपाल सिंह ठाकुर केवल एक उत्कृष्ट पुलिसकर्मी ही नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक और अभिभावक की तरह हमेशा सभी का सहयोग करते थे। उनके साथ बिताया गया समय और कार्यशैली विभाग के युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगी।
फूलों से सजी गाड़ी में किया रवाना
समारोह के अंत में सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक को उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। सउनि बलदाऊ साहू, प्रधान आरक्षक बलदाऊ सत्यवंशी,खुबीराम साहू ,राजेन्द्र बनवासी आरक्षक मनहरन सोरी, रामझुल धुर्वे, सोमेंद्र शर्मा,हीरा पांडेय, अभिजीत सिंह, अंजोर कुर्रे,जोधपुरी मिष्ठान भंडार के विक्रम भाई विश्वजीत चौबे महाराज: रवि निषाद उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button