ग्राम पंचायत नेऊरगाँवखुर्द में आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान

ग्राम पंचायत नेऊरगाँवखुर्द आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान
कवर्धा… राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेऊरगाँवखुर्द के आंगनवाड़ी केंद्र नेऊरगाँवखुर्द 03 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। जिसमें आंगन मिलन सेवा के तहत जिसमें उपस्थित अतिथिगण श्री लाला राम साहू, हेमू वर्मा, महिला पंच शारदा यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जीतन लांझी, सहायिका लेखनी धुर्वे, मितानिन आरती वर्मा, स्वस्थ महतारी और स्वस्थ लाइका पुर्णिमा साहू यक्षिका। और उपस्थित गणमान्य अतिथियों महिलाओं और किशोरियों के समक्ष सभी को प्रशस्ति पत्र और श्री फल देकर सम्मान किया गया। मेरी पौष्टिक थाली,, पर चर्चाकिया गया।प्रधानमंत्री मातृ वदन योजना, महतारी वंदन योजना, और पोषण और स्वास्थ्य पर चर्चा कर बच्चों को खीर पूड़ी केला, मिठाई परोसा गया। इस प्रकार कार्यक्रम का आयोजन कर समापन किया गया।







