कबीरधाम

राज्य स्तरीय नारी शक्ति सम्मान 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों रीना शर्मा हुई सम्मानित सम्मान

रीना शर्मा सम्मानित
राज्य स्तरीय नारी शक्ति सम्मान 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मान

कवर्धा… छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज रायपुर में अटल बिहारी वाजपेई नवीन सभागार में भव्य सम्मान समारोह रखा गया था जिसमें कबीरधाम की महिला नगर सैनिक एवं स्वामी विवेकानंद एकेडमी की महिला प्रशिक्षक सुश्री रीना शर्मा जी को नारी सशक्तिकरण महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने हेतु उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु एवं विभिन्न उत्कृष्ट कार्यो के लिए नारी शक्ति सम्मान समारोह 2026 से सम्मानित किया गया कबीरधाम की यह बेटी कबीरधाम के लिए और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव है और बेटियों के लिए मिसाल है सुश्री रीना शर्मा जी को अभी हाल ही में 15 अगस्त में सराहनीय सेवा कार्यों के लिए, राष्ट्रपति पदक के लिए घोषणा हुई है जो की 26 जनवरी 2027 को प्राप्त होगा
15 अगस्त को पीजी कॉलेज परेड ग्राउंड में एवं खेलो इंडिया खेल की बात सहसपुर लोहारा कॉलेज में भी राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पांडे द्वारा रीना शर्मा को सर्टिफिकेट और मोमेंटो से सम्मानित किया गया था
नारी शक्ति सम्मान रायपुर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह कार्यक्रम किया गया जिसमें उपमुख्यमंत्री श्री अरुण शाह केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखनलाल साहू जी मंत्री श्री टंक राम वर्मा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल पर्यटन एवं संस्कृति धार्मिक एवं धर्मस्व विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ ममता साहू जी केंद्रीय मंत्री दर्जा प्राप्त पुरंदर मिश्रा जी विधायक रायपुर उत्तर मोतीलाल साहू विधायक रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे मोना सेन साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष रायपुर प्रभारी श्री राजेंद्र शर्मा जी महामंडलेश्वर सौम्या दीदी जी के उपस्थिति में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से एक एक महिलाओं को सम्मानित किया गया यह सम्मान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु नारी शक्ति सम्मान समारोह 2026 आयोजित किया गया था जिसमें कबीरधाम की बेटी सुश्री रीना शर्मा जी को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं
छत्तीसगढ़ के सभी मंत्रियों के उपस्थिति में यह सम्मान किया गया जिससे पूरा जिला गौरवान्वित है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button