नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पिपरिया महाविद्यालय में छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया नशा मुक्ति का संदेश
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पिपरिया महाविद्यालय में छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया नशा मुक्ति का संदेश
कवर्धा… समाज कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 27 अगस्त 2026 को महंत श्री रामजानकी शरण दास वैष्णव शासकीय स्नातक महाविद्यालय, पिपरिया में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में नियमित अध्ययनरत छात्राओं द्वारा रंगोली बनाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागी छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का सफल आयोजन समाज कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम के वॉलंटियर्स के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायाधीश श्रीमान अमन कुमार तिग्गा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के वॉलंटियर श्री चंद्रकांत यादव एवं श्री दीनदयाल कौशिक सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि न्यायाधीश श्रीमान अमन कुमार तिग्गा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।
समाज कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा जिले में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निरंतर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर आम नागरिकों एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिसका जिले में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। 








