आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट ने छात्राओं को सायकल वितरण किया
आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट ने छात्राओं को सायकल वितरण किया
कवर्धा ; पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सभापति जिला पंचायत कबीरधाम रामकुमार भट्ट रानी दुर्गावती चौक आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सरस्वती सायकल योजना के तहत शाला में अध्ययनरत छात्राओं को सायकल वितरित किये। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्व श्री भूपेन्द्र सिंह, लक्ष्मण यादव, बद्री जायसवाल, दीपक सिन्हा, सचिन अग्रवाल, संतोषी जायसवाल सुरेन्द्र गुप्ता, रूपराम देवांगन, गणेश देवांगन, संस्था के प्राचार्य श्री अशोक गुप्ता, नीलम यदु, रंगलाल धुर्वे, आदि सहित शाला के अध्यापकगण उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सभापति जिला पंचायत कबीरधाम रामकुमार भट्ट ने अपने संबोधन में कहा की वर्ष 2004-05 में डॉ. रमन सिंह जी की नेतृत्व वाली तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए सरस्वती सायकल योजना की शुरूआत की थी तब से आज पर्यन्त प्रतिवर्ष छात्राओं को सायकल का वितरण किया जा रहा है। उन्होने आगे कहा की वर्तमान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में आज कबीरधाम जिला शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर विकास की दिशा में अग्रसर हो रहा है एक समय था जब कवर्धा में मात्र एक ही महाविद्यालय हुआ करता था परंतु आज कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से लेकर मत्स्यकीय कॉलेज, नर्सीग कॉलेज, लाईवलीवुड कॉलेज, कृषि महाविद्यालय सहित सभी ब्लाक मुख्यालयों एवं नगर पंचायत क्षेत्रो में महाविद्यालय संचालित हो रहा है जिसका प्रत्यक्ष लाभछात्र-छात्राओं को मिल रहा है। इसके साथ ही कबीरधाम जिले में नालन्दा लाईब्रेरी का भी निर्माण हो रहा है जिससे छात्र-छात्राओं को सभी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सहायक सिद्ध होगी। भट्ट जी ने शाला में अध्ययनरत सभी छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शाला परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।