कबीरधाम

श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा में यूथ पार्लियामेंट हुई आयोजित

श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा प्रांगण में युथ पार्लियामेंट हुई आयोजित


कवर्धा…संविधान सहज कुछ कागजों या दस्तावेजों का लेखा-जोखा नहीं वरन् यह भारत को एकता के सूत्र में आबद्ध करने वाला है, उन्हीं बातों को बताने एवं देश के सबसे बड़े लोकतंत्र की भूमिका को स्पष्ट करने के उद्देश्य से कवर्धा के अग्रणी सी.बी.एस.ई. विद्यालय श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल, कवर्धा में संविधान दिवस के अवसर पर ‘युवा संसद‘ का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की कड़ी में विद्यालय का रंगमंच देश के विभिन्न प्रांतों से निर्वाचित सांसदों, पक्ष-विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करने वाले ‘‘युवा सांसदों‘‘ से भरा, एक सदन के रूप में परिलक्षित होने लगा, कार्यक्रम का आगाज परमसत्ता की अर्चना के साथ हुआ, जिसमें विशेष रूप से श्री संजय दुबे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कवर्धा, श्री लक्ष्मण मिरि जी, नोडल प्राचार्य शास. उच्च. मा. विद्यालय बरबसपुर, श्री सुरेश कुमार मानकर, प्राचार्य शास. हाई स्कूल शक्तिवार्ड, कवर्धा, डाॅ. पी. पी. चन्द्रवंशी, सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं प्राचार्या श्रीमती एम. शारदा भी उपस्थित रहीं। सदन की कार्यवाही का आगाज राष्ट्रगान के साथ हुआ। सदन की कार्यवाही, सदन के प्रमुख की भूमिका का निर्वहन करने वाले छात्र डिकेश चन्द्रवंशी के निर्देशानुसार हुआ, इसके बाद विपक्षी दल की प्रमुख निधी गुप्ता एवं उसकी पूरी टीम ने पक्षीय दल के विभिन्न सांसदों जो भिन्न-भिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी जैसे कृषि मंत्रालय आदित्य नारायण तिवारी, रक्षा मंत्रालय शिवम यादव, रेल मंत्रालय देवनंदिनी रात्रे, शिक्षा मंत्रालय विनायक जायसवाल , महिला एवं बाल विकास मंत्रालय आशी ठाकुर, वित्त मंत्रालय परन श्रीवास्तव एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय दिक्षा चन्द्रवंशी, प्रधानमंत्री आर्या गुप्ता रही। सदन की कार्यवाही के साथ ही प्रश्नों की बौछार विपक्षी दल के नेताओं के द्वारा दी गई, जिसका जवाब पक्षीय दल के विभागीय मंत्रियों के द्वारा बखूबी रूप से दिया गया, तो कुछ उत्तरों के जवाब गोलमोल भी दिए जा रहे थे, जिस पर विपक्षी लोगों ने सदन में ध्वनि (शोर) के माध्यम से ध्यान आकर्षित किया। यदि प्रश्नों की बात की जाए तो प्रमुख प्रश्नों में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या, शहरों में सुरक्षा संबंधी समस्या, किसानों की समस्या, भर्ती परीक्षा घोटालों की समस्या के विषय में आज भी डिजिटल भारत महज कागजों तक ही सीमित है, सड़क सुरक्षा जागरूकता के खोखले वादे, कृषि एवं चिकित्सा में निराशाजनक परिणाम जैसे और भी विभिन्न मुद्दों पर आधारित प्रश्न पूछे गए, एक दृष्टि में हमें संपूर्ण सदन की कार्यवाही देखने का शानदार अवसर विद्यालय प्रांगण में मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री लक्ष्मण मिरि जी ने संविधान की प्रस्तावना रचनात्मकता बढ़ती है, प्रशंसा की। कार्यक्रम में प्राचार्या श्रीमती एम. शारदा जी ने भी संबोधित किया व कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के अंदर छिपी परिष्कृत प्रतिभा का ही परिणाम है, ये बच्चे निश्चित रूप से नए भारत की नींव बनेंगें। कार्यक्रम के अंत में विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए जिनमें बेस्ट रूलिंग पार्टी लीडर अर्पिता मिश्रा, बेस्ट ऑफ अपोजिशन पार्टी नित्या तिवारी, बेस्ट डिबेटर आर्या त्रिपाठी, बेस्ट पार्लियामेंट्री राहुल द्विवेदी को प्रदान किया गया। पूरे आयोजन को बेहद खास बनाने में सामाजिक विज्ञान विभाग प्रमुख अंशुल तिवारी सहित संपूर्ण विभागीय शिक्षको की महती भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button