श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में विद्या अलंकरण के साथ नव निर्वाचित छात्र – नेताओं ने ली सेवा एवं नवदायित्वों के पालन की प्रतिज्ञा

श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में विद्या अलंकरण के साथ नव निर्वाचित छात्र – नेताओं ने ली सेवा एवं नवदायित्वों के पालन की प्रतिज्ञा कवर्धा… अंचलान्तर्गत प्रतिष्ठित संस्थान श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा में विद्यालंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अत्यंत उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मासना वीणावादिनी भगवती श्री सरस्वती जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवल एवं पुष्पार्चन से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सुर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिससे संपूर्ण वातावरण ज्ञान, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना से दैदीप्य मान दिखाई पड़ने लगा। बीते दिनांे हुए छात्र संघ चुनाव के परिणाम स्वरूप नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं विद्यालंकरण कार्यक्रम के आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस अवसर पर शाला नायक-नायिका, उपशाला नायक-नायिका, क्रीडा नायक-नायिका, सांस्कृतिक छात्र-छात्रा एवं चार सदनों संस्कृति, रीति, परंपरा, संस्कृति के अध्यक्षों को गौरवशाली परंपरा के अनुरूप अलंकार पट्टिका, बैच प्रदान कर सम्मानित किया गया। संपूर्ण सभागार उस समय करतल ध्वनि से गूँज उठा। जब बच्चें आकर्षक मार्चपास्ट के साथ मंच पर पधारे। तत्पश्चात् कर हर मैदान फतह की प्रस्तुतिकरन सुंदर समा बांधा। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती एम. शारदा ने समस्त पदाधिकारियों को पूर्ण निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन, विद्यालय की गरिमा एवं अनुशासन की रक्षा, विद्यालय के आदर्शों एवं नैतिक मूल्यों का अनुपालन तथा अपने आचरण एवं नेतृत्व के माध्यम से अन्य विद्यार्थियों के समक्ष अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करने की शपथ दिलाई। शपथ का प्रत्येक शब्द विद्यार्थियों के अलंकरण में उत्तरदायित्व , सेवा एवं समर्पण की भावना का संचार करता हुआ प्रतीत हो रहा था। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में प्राचार्या श्रीमती एम. शारदा ने बताया कि नेतृत्व किसी का अधिकार नहीं अपितु सेवा, समर्पण अनुशासन एवं उत्तरदायित्व का पर्याय है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी पर बेमेतरा महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं रामकृष्ण पब्लिक स्कूल के संस्थापक डाॅ. पी.पी. चन्द्रवंशी रहे, अध्यअतन डाॅ. आदित्य चन्द्रवंशी डायरेक्टर रामकृष्ण शिक्षण समिति रहे एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती एम. शारदा मैम प्राचार्य सहित भारी तादाद में बच्चों के पालकगण उपस्थित रहे। ग्रेजुएशन कार्यक्रम में सभी कक्षा के बच्चों को ग्रेजुएशन परिधान पहनाकर उनके विद्यालंकरण सम्मान से नवाजा गया। साथ ही सत्र 2026-27 के सभी कक्षा यूकेजी से 12वीं तक के कक्षानायक को भी बैच पहनाया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल, उत्तरदायित्व-बोध अनुशासन प्रियता एवं राष्ट्रसेवा की भावना के संवर्धन की दिशा में एक प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय पहल सिद्ध हुआ। निस्संदेह यह समारोह विद्यार्थियों के जीवन में नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा एवं नैतिक मूल्यों के प्रति अजीवन समर्पण का प्रेरक संदेश प्रदान करने वाला स्मरणीय अवसन बन गया।





