कबीरधाम

28 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला

जिला स्तरीय रोजगार मेले के लिए 26 अक्टूबर तक मांगपत्र आमंत्रित

28 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला

कवर्धा, 23 अक्टूबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम द्वारा 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के माध्यम से जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निजी प्रतिष्ठानों एवं संस्थाओं से रिक्त पदों की जानकारी सहित मांगपत्र आमंत्रित किए गए हैं।

जिले के ऐसे निजी प्रतिष्ठान एवं संस्थाएं, जो अपनी संस्था में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती करना चाहते हैं, वे निर्धारित प्रारूप में मांगपत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। इसमें स्कूल, अस्पताल, कंप्यूटर संस्थान, बीमा, माइक्रो फाइनेंस, सेल्स, फैब्रिकेशन, सिक्योरिटी सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाएं शामिल हैं।

इच्छुक नियोजक विभागीय वेब पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in के माध्यम से अथवा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के कार्यालय में अपना मांगपत्र जमा कर सकते हैं। मांगपत्र में संस्था का नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर, पंजीयन क्रमांक, जीएसटी नंबर या पैन कार्ड नंबर, ई-मेल आईडी, संपर्क अधिकारी का नाम एवं पदनाम, पदों की संख्या, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, वेतन एवं भत्ते तथा कार्यक्षेत्र सहित अन्य आवश्यक जानकारियां देना अनिवार्य होगा।

निजी संस्थानों को अपने रिक्त पदों की पूरी जानकारी के साथ मांगपत्र 26 अक्टूबर 2026 तक प्रेषित करना होगा। प्राप्त मांगपत्रों के आधार पर रोजगार मेले का आयोजन कर कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी, ताकि योग्य युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा सके। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम के दूरभाष क्रमांक 07741-299344 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button