कबीरधाम

फेडरेशन का प्रश्न है कि केन्द्र सरकार के समान DA/DR की स्वीकृति मध्यप्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों/पेंशनर्स को देय तिथि से एरियर्स सहित दे रही है तो छत्तीसगढ़ सरकार ऐसा क्यों नहीं कर रही है ?

मध्यप्रदेश राज्य के पुनर्गठन से छत्तीसगढ़ राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों को DA/DR में हुआ भारी आर्थिक नुकसान -

मध्यप्रदेश से बिछड़े छत्तीसगढ़ में पिछड़े- राजेश चटर्जी

मध्यप्रदेश राज्य के पुनर्गठन से छत्तीसगढ़ राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों को DA/DR में हुआ भारी आर्थिक नुकसान –

कवर्धा…मध्यप्रदेश के साथ तुलना में छत्तीसगढ़ का कर्मचारी और पेंशनर महँगाई भत्ता (DA) और महँगाई राहत (DR) स्वीकृति और भुगतान के मामले में पिछड़ गया है।इससे लगभग 3.85 लाख कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनर्स का वर्तमान और भविष्य की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुआ है। विशेषकर पेंशन निर्धारण में आर्थिक नुकसान हुआ है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के *प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी* एवं कबीरधाम *जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार शुक्ला* ने मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में वर्षवार DA/DR दर के बारे में बताया कि
*जुलाई 2019* में
मध्यप्रदेश में 17 % लेकिन छत्तीसगढ़ में 12 % था। *जनवरी 2020* म.प्र में 21 % छ.ग में 17 % था,
*जुलाई 21*
म.प्र 28 % तो छ.ग 22%; *जनवरी 22*
म.प्र में 31% तो छ.ग में 28%;
*जुलाई 22* में म प्र 34%
छ.ग में 30%;
*जनवरी 23*
म.प्र में 38% तो छ.ग में 34 %;
*जुलाई 23*
म.प्र 42 % तो छ.ग में 38 %;
*जनवरी 24*
म.प्र में 46% छ.ग में 42%; *जुलाई 24*
म.प्र में 50 % तो छ.ग में 46 % ;
*जनवरी 25* में म.प्र में 55 % छ.ग में 50% ;
*जुलाई 25*
म.प्र में 58 % छ.ग में 55%; *जनवरी 26*
म.प्र में 60 % तो छ.ग में 58 %;
*नवंबर 26* के स्थिति में म.प्र में 60 % और छ.ग में 60 % है।
उन्होंने बताया कि यह सिलसिला जुलाई 2019 से नवंबर 2026 तक बदस्तूर जारी है।मध्यप्रदेश सरकार ने देय तिथि से एरियर्स का भुगतान किया लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने नहीं किया! यहाँ तक कि विधानसभा चुनाव-2023 में मोदी की गारंटी का क्रियान्वयन शासकीय सेवक/पेंशनर्स के हित में घोषणा पर अमल छत्तीसगढ़ सरकार ने नहीं किया! हाल ही में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच 2 % DA/DR स्वीकृति तिथि/भुगतान में वित्तीय अंतर यथावत है। उदाहरण स्वरूप यदि मूलवेतन ₹ 50000 है तो 2 % ₹1000 होता है। वहीं 9 माह का एरियर ₹ 9000। इस प्रकार 10 माह का अंतर ₹ 10000 होता है। जोकि मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को तीन किस्तों में मिलेगा। कर्मचारियों को जनवरी से सितंबर तक 2% की अतिरिक्त राशि का लाभ मिला है।क्योंकि मध्यप्रदेश में जनवरी 26 से सितंबर 26 तक 9 माह के DA एरियर्स को तीन समान किस्तों में मिलेगा।लेकिन छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को 2% वृद्धि का आर्थिक लाभ नवंबर 26 से मिलेगा!इससे छत्तीसगढ़ के 3.85 लाख कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनर्स का वित्तीय हित पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। DA/DR में 2% वृद्धि का वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा !
फेडरेशन का प्रश्न है कि केन्द्र सरकार के समान DA/DR की स्वीकृति मध्यप्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों/पेंशनर्स को देय तिथि से एरियर्स सहित दे रही है तो छत्तीसगढ़ सरकार ऐसा क्यों नहीं कर रही है ?*

प्

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button