बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति अभियान का हुआ आयोजन
बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति अभियान का हुआ आयोजन


भिलाई…. बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति अभियान’ कार्यक्रम में बड़ी एलईडी (LED) स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण (लाइव भाषण) दिखाया गया। शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुँचाना, अंतिम व्यक्ति तक सेवाओं का विस्तार करना और ‘विकसित भारत’ के संकल्प से आम जनता को जोड़ना। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शामिल हुई । सभागार व मैदान में उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और जनसेवा व क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।







