स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत पंडरिया में गांधी उद्यान में की गई सफाई और अधिकारियों कर्मचारियों ओर नागरिकों ने ली स्वच्छता की शपथ
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत पंडरिया में गांधी उद्यान में की गई सफाई और अधिकारियों कर्मचारियों ओर नागरिकों ने ली स्वच्छता की शपथ




कवर्धा… स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद पंडरिया द्वारा गांधी उद्यान में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गांधी उद्यान परिसर की साफ-सफाई कर कचरे एवं अपशिष्ट को हटाया गया तथा परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने तथा स्वच्छता के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना तथा स्वच्छ एवं सुंदर पंडरिया के निर्माण में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
नगर पालिका परिषद पंडरिया सीएमओ यमन देवांगन ने बताया की वार्डो में स्वच्छता पर हमेशा ध्यान दिया जाता है ओर लोगों से भी विनम्र अपील की घर का कचड़ा नाली में कभी ना डाले ।







