कबीरधाम

सुदूर वनांचल ग्राम भाकुर में धूमधाम से मनाया गयामहिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का जन्मदिन

जनकल्याण और जनसेवा ही कांग्रेस पार्टी की मूल पहचान है...पूर्व विधायक ममता चंद्राकर

सुदूर वनांचल ग्राम भाकुर में धूमधाम से मनाया गया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी का जन्मदिन

कवर्धा… पंडरिया विधानसभा के मैकल पर्वत की तराई में स्थित सुदूर वनांचल ग्राम भाकुर में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक ममता चंद्राकर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान अलका लांबा के दीर्घायु होने की कामना करते हुए केक काटा गया एवं बधाई संदेश प्रेषित किए गए। इसके पश्चात क्षेत्र के ग्रामीणों को बीमारियों एवं मच्छरों से बचाव के उद्देश्य से मच्छरदानी वितरित की गई। पूर्व विधायक ममता चंद्राकर ने कहा कि जनकल्याण और जनसेवा ही कांग्रेस पार्टी की मूल पहचान है। अलका लांबा जी के जन्मदिन को सेवा कार्य के रूप में मनाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की रक्षा का संदेश दिया गया है।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button