कबीरधाम

गायत्री गुरुकुल हायर सेकेण्डरी स्कूल, लेंजाखार विद्यालय स्काउट गाइड’ एवं ‘इको क्लब’ के संयुक्त तत्वावधान में पौधा वितरण एवं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

गायत्री गुरुकुल हायर सेकेण्डरी स्कूल, लेंजाखार विद्यालय स्काउट गाइड’ एवं ‘इको क्लब’ के संयुक्त तत्वावधान में पौधा वितरण एवं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

कवर्धा.. गायत्री गुरुकुल हायर सेकेण्डरी स्कूल, लेंजाखार विद्यालय के ‘स्काउट गाइड’ एवं ‘इको क्लब’ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को “पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार “के उद्देश्य से “वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम”का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया तथा पुलिस चौकी प्रभारी श्री आर. के.पटेल ज़ी, श्री गोपल चंद्रवंशी, श्री घनश्याम साहू, श्री शांतिलाल साहू, लोकेश मेडिकल, शुभम कपड़ा दुकान ,पप्पू फल दुकान, जय अम्बे मेडिकल, साहू क़ृषि केंद्र सहित आसपास की दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में जाकर पौधों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों को पौधों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु तथा हरियाली के लाभों के बारे में जानकारी दी। प्रत्येक दुकान में पौधा देकर दुकानदारों से पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का आग्रह किया गया।

विद्यार्थियों द्वारा स्वयं पौधों का वितरण किए जाने से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश गया। इस पहल से लोगों में “एक पौधा लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ” की भावना को प्रोत्साहन मिला तथा विद्यालय एवं समाज के बीच पर्यावरण संरक्षण के लिए सहभागिता की भावना विकसित हुई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता विकसित करना तथा आम नागरिकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, श्री हरीश साहू प्रबंधक, श्री शत्रुहन वर्मा स्काउट मास्टर श्री बलराम पटेल इको क्लब प्रभारी श्री टीकाराम कोसले समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेकर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button