सीनियर सिटीजन समिति कबीरधाम सदस्य सतीश यदु ने दुपहिया वाहन चालकों से विनम्र अपील की वाहन चलाते हुए हेलमेट अवश्य पहने
सीनियर सिटीजन समिति कबीरधाम सदस्य सतीश यदु ने दुपहिया वाहन चालकों से विनम्र अपील की वाहन चलाते हुए हेलमेट अवश्य पहने

कवर्धा… हेलमेट हमारा मित्र है, हेलमेट सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक ही नहीं अपितु अपरिहार्य है। प्रत्येक दुपहिया वाहन चालक को अनिवार्यत: नियमित हेलमेट पहनना चाहिए। कानूनन अनिवार्य है हेलमेट, हेलमेट न पहनने पर पुलिस द्वारा जुर्माना के साथ ड्राईविंग लाईसेंस भी निलंबित किए जा सकते है। “हेलमेट शब्द खुद संदेश देता है, यदि न पहने और दुर्घटना घटी तो हेल (नरक) में जाओगे मेट (साथी) के साथ ।” सभी दुपहिया वाहन चालकों को नवयुवक हो या बुजुर्ग हेलमेट को आदत में शामिल करें, रक्षा कवच है हेलमेट। देश में दुर्घटना से 50 प्रतिशत से अधिक मौते हेलमेट न पहनने से होती है। समस्त से विनम्र अपील है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट अवश्य पहने और एक जागरूक भारतीय नागरिक होने का परिचय देवें । सीनियर सिटीजन समिति कबीरधाम सदस्य एवं एम आई एस, प्रशासक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम सतीश कुमार यदु ने हेलमेट जागरूकता अभियान के सवाल पर जानकारी देते हुए दुपहिया वाहन चालकों से विनम्र अपील की हेलमेट अवश्य पहने ।






