शहर कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया ध्वजारोहण
शहर कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया ध्वजारोहण

कवर्धा…- 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक सिंह ने सिग्नल चौक स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में तिरंगा फहराया। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के सन्देश का वाचन भी किया। तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं आमजन को मिठाई खिलाकर आजादी का जश्न मानते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल, पूर्व क्रेड़ा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, ग्रामीण अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, कलीम खान, मोहित माहेश्वरी, वीरेंद्र जांगड़े, कृष्णा नामदेव, शितेश चंद्रवंशी, चोवा साहू, श्याम तम्बोली, सीमा अनंत, मनीष शर्मा, गोपाल चंद्रवंशी, नारायणी टोंडरे, भीषम पाण्डेय, जयंत जायसवाल, कामु बैगा, नीलकंठ साहू, जलेश्वर यादव, आकाश केशरवानी, अगम अनंत, वाल्मीकि वर्मा, देवराज पाली, सुधांशु बघेल, गणेश योगी, दीपक ठाकुर, भगवान सिंह पटेल, विनय वैष्णव, पदुम सेन सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।






