कबीरधाम

सांसद संतोष पांडेय ने गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज के ईलाज हेतु दिलाई तीन लाख रुपए की वित्तीय सहायता 

सांसद संतोष पांडेय ने गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज के ईलाज हेतु दिलाई तीन लाख रुपए की वित्तीय सहायता*

– मरीज के परिजनों ने सांसद संतोष पांडेय का जताया आभार।

 

कवर्धा – क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए गंभीर बीमारी से ग्रसित एक मरीज के ईलाज हेतु तीन लाख रुपए की वित्तीय सहायता दिलाई है।

कवर्धा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम झलका के निवासी दिनेश मोहले की एक किडनी खराब हो गयी है। इनका उपचार बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में चल रहा है। चिकित्सक द्वारा किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दिया गया है। ये आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है। इन्होंने क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय से मुलाक़ात कर अपनी समस्या से अवगत कराया और ईलाज हेतु सहायता की गुहार लगाई। सांसद संतोष पांडेय ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए दिनांक 14 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मरीज दिनेश मोहले के किडनी ट्रांसप्लांट कराने हेतु प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया था। इसके बाद उक्त मरीज के ईलाज हेतु प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से तीन लाख रुपए की की वित्तीय सहायता प्रदान की है। इस राशि से मरीज के ईलाज में सहायता मिलेगी। इससे पहले भी सांसद पांडेय कई मरीजों के ईलाज हेतु वित्तीय सहायता दिला चुके हैं। मरीज के परिजनों ने उक्त सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सांसद संतोष पांडेय का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button