मा विंध्यवासिनी मंदिर , मां महामाया मंदिर ओर शीतला मंदिरों में चैत्र नवरात्रि में दिखा भारी उत्साह
मा विंध्यवासिनी मंदिर , मां महामाया मंदिर ओर शीतला मंदिरों में चैत्र नवरात्रि में दिखा भारी उत्साह कवर्धा… चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व में मंदिरों में सुबह की आरती के साथ ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, जहाँ माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। मा विंध्यवासिनी मंदिर , मां महामाया मंदिर , मां शीतला मंदिर ओर शहर ओर गांवों में माता के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ फल फूल मिठाई चढ़ाकर पूजा करते हुए दिखते है । चैत्र नवरात्रि पर्व में पंचमी में ओर आज अष्टमी में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में दिख रही है । ज्योति कलश की भी पूजा करते हुए श्रद्धालु दिखे ।



