डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सड़क निर्माण का किया भूमि पूजन , चहुमुंखी विकास की तस्वीर दिखेगी
लोक निर्माण विभाग के तहत बिछेगा सड़को का जाल
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया सड़क निर्माण का भूमि पूजन
कवर्धा … कबीरधाम जिले में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत मदनपुर से बटुराकछार तक 1.40 किलोमीटर सड़क 2 करोड़ 69 लाख 81 हजार रुपये में बनेगी। वहीं खड़ौदा से मदनपुर तक 3.40 किलोमीटर सड़क का निर्माण, मजबूती और उन्नयन 3 करोड़ 87 लाख 87 हजार की लागत से सड़को का निर्माण होगा । डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया । डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा की सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गांवों का विकास हो रहा है । जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने कहा की डिप्टी सीएम विजय भैया के मार्गदर्शन में गांवों का विकास जारी है । भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी , जनपद कृषि सभापति रूपेश चंद्रवंशी , ई ई रंजीत अशोक घाटगे , एस डी ओ उमा प्रसाद जोशी , सब इंजीनियर एल आर छतरे सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे ।
