कबीरधाम

पांडातराई में विधायक भावना बोहरा ने नवीन उप संभाग(विद्युत विभाग) कार्यालय का शुभारंभ किया

पांडातराई और आसपास गांवों में खुशी की लहर...गोस्वामी

पांडातराई में विधायक भावना बोहरा ने नवीन उप संभाग(विद्युत विभाग) कार्यालय का शुभारंभ किया

कवर्धा… पांडातराई में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नवीन उप नवीन उप संभाग(विद्युत विभाग) कार्यालय का शुभारंभ किया । पांडातराई मंडल अध्यक्ष प्रदीप पूरी गोस्वामी ने बताया की अब बिजली बिल जमा करने के लिए बोड़ला नहीं जाना पड़ेगा और पांडातराई के आसपास गांवों में और पांडातराई नगर में खुशी व्याप्त है । पंडरिया विधायक भावना बोहरा की तारीफ करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रदीप पूरी गोस्वामी ने कहा की पंडरिया विधानसभा में चहुमुंखी विकास से पंडरिया विधानसभा मे गांवों और शहर की तस्वीर चमकती हुई दिख रही है । विकास की रफ़्तार से युवा ,महिलाएं और किसान , बुजुर्ग सभी खुश है । शुभारंभ कार्यक्रम में पंडरिया जनपद अध्यक्ष नंदिनी साहू , पांडातराई नगर अध्यक्ष सरिता सोनी , सरपंच संघ अध्यक्ष ललित चंद्रवंशी एवं भाजपा कार्यकता और नगर वासी ओर ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button