अटल वयो अभ्युदय योजना अन्तर्गत मोतियाबिन्द सर्जरी हेतु जिले के वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हांकन हेतु जिला चिकित्सालय कबीरधाम में चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन

अटल वयो अभ्युदय योजना अन्तर्गत मोतियाबिन्द सर्जरी हेतु जिले के वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हांकन हेतु जिला चिकित्सालय कबीरधाम में चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन
कवर्धा… भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा वरिष्ठ नागरिकों हेतु *अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY)* संचालित की जा रही है। राज्य में समाज कल्याण विभाग उक्त योजना के क्रियान्वयन हेतु नोडल विभाग है।
जिलान्तर्गत ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो मोतियाबिन्द की समस्या से पीड़ित है उनके चिन्हांकन हेतु जिला स्तर पर चिन्हांकन शिविर का आयोजन समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय जनपद पंचायत/नगरीय निकाय के सहयोग से *दिनांक 22.01.2026 को 11ः00 बजे से 03ः00 बजे तक जिला चिकित्सालय कबीरधाम* में किया गया। उक्त शिविर में वि.ख.कवर्धा के 36, वि.ख.बोड़ला के 36, वि.ख.पण्डरिया के 20 एवं वि.ख.स.लोहारा के 25,*कुल 117 वरिष्ठ नागरिकों* का पंजीयन किया गया। जिले से उक्त शिविर में चिन्हांकित वरिष्ठ नागरिकों के मोतियाबिन्द का ऑपरेशन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर में 01 फरवरी 2026 से कराया जाना संभावित है। जिसकी सूचना सर्वसंबंधितों को पृथक से दी जावेगी।
उक्त शिविर में श्रीमति अभिलाषा पण्डा, उपसंचालक, समाज कल्याण कबीरधाम, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक श्री केशव धु्रव, नेत्र सर्जन डॉ.क्षमा चोपड़ा, नेत्र सहायक अधिकारी श्री धीरेन्द्र शर्मा, श्रीमती अनामिका मढ़रिया, श्री देवकुमार कौशिक, अधीक्षक, शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय सिंघनपुरी, कवर्धा, समाज शिक्षा संगठक ज.पं.स.लोहारा श्री अजित तिर्की, प्र.समाज शिक्षा संगठक, ज.पं.बोड़ला श्री भरत सिंह मरकाम, एवं चारो पंचायत से कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा समाज कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम से समस्त अधिकारी/कर्मचारिगण उपस्थित रहे।
उपसंचालक
समाज कल्याण
जिला कबीरधाम (छ.ग.)