कबीरधाम

उड़िया खुर्द में धूमधाम से मनाया गया पोषण सप्ताह और सीईओ शिव साहू ने बच्चों एवं महिलाओं को पोष्टिक भोजन के लाभ के बारे में बताया

उड़िया खुर्द में धूमधाम से मनाया गया पोषण सप्ताह और सीईओ शिव साहू ने बच्चों एवं महिलाओं को पोष्टिक भोजन के लाभ के बारे में बताया

कवर्धा …..       महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान के तहत एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना सहसपुर लोहारा अंतर्गत सेक्टर स्तरीय पोषण पखवाड़ा का कार्यक्रम ग्राम उड़ियाखुर्द में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में श्री एस के साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक भोजन नियमित रूप से सेवन करने, स्थानीय फल सब्जी एवं दूध आदि का उपयोग करने पर जोर दिया । साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों एवं हितग्राहियों को पोषण वाटिका बनाने प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सुश्री रीना ठाकुर परियोजना अधिकारी द्वारा पोषण अभियान की जानकारी दी गई। कुपोषण एवं एनीमिया दूर करने स्थानीय एवं विभागीय प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही पोषण पखवाड़ा की 5 थीम मातृ एवं शिशुपोषण, 0 से 3 वर्ष के बच्चो का बौद्धिक विकास, 3 से 6 वर्ष के बच्चो का समग्र विकास, बच्चोंको स्क्रीन से दूर करने पालकों एवं समुदाय की भूमिका तथा सुदृढ़ आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में जनसहयोग की भागीदारी विषय पर जानकारी दी।कार्यक्रम में श्रीमती सुशीला ध्रुव पर्यवेक्षक द्वारा विभागीय योजनाओं एवं सुपोषण चौपाल आदि के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम में पौष्टिक व्यंजन, फल, सब्जी आदि प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। 2 गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं 1 बच्चे का अन्नप्राशन किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, उपसरपंच, महिलाएं, बच्चे एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button