जन समस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को मिले राशन कार्ड , 666 आवेदन हुए प्राप्त 280 त्वरित निराकरण से दिखी खुशी

जन समस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को मिले राशन कार्ड , 666 आवेदन हुए प्राप्त 280 त्वरित निराकरण से दिखी खुशी
कवर्धा….जिला कलेक्टर गोपाल वर्मा और जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत बैजलपुर,जनपद पंचायत बोड़ला में सुशासन सप्ताह के अंजीतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। बोडला जनपद सीईओ आकाश ठाकुर ने बताया की शिविर में कुल 664 मांग व 02 शिकायतों सहित कुल 666 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 280 मांग व शिकायतों का त्वरित निराकरण कर आवेदकों को जानकारी उपलब्ध कराई गई।शेष 386 आवेदन सम्बंधित विभागों को अग्रिम कार्यवाही हेतु दिए गए हैं।
शिविर में उपस्थित अधिकारियों के द्वारा विभागीय जानकारियां प्रदान की गई और जनप्रतिनिधियों के द्वारा सभी विभागों के आवेदनों का निरीक्षण किया गया। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकिंकर वर्मा और बोडला जनपद उपाध्यक्ष नंद श्रीवास ने 15 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया के साथ ही मद्यपान निषेध के संबंध में संकल्प भी लिया गया । जनसमस्या निवारण शिविर में जनप्रतिनिधि , अधिकारी , कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे ।