कबीरधाम
मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत सीईओ शिव कुमार साहू ने शासकीय हाई स्कूल गगरिया खम्हरिया का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत सीईओ शिव कुमार साहू ने शासकीय हाई स्कूल गगरिया खम्हरिया का निरीक्षण किया
कवर्धा…. मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल गगरिया खम्हरिया का निरीक्षण मुख्य कार्य पालन अधिकारी शिव कुमार साहू द्वारा किया गया। बच्चों का शैक्षिक स्तर एवं अन्य कौशल परखा गया। बच्चों को पढ़ाई के आवश्यक टिप्स दिया गया तथा शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान विकासखंड संकुल समन्वयक कन्हैया साहू उपस्थित थे।