धार्मिक आयोजन के लिए विधिवत पंच कुण्डी रूद्र महायज्ञ का भूमिपूजन एवं कलश पूजन सम्पन्न हुई
ग्राम जुनवानी (नर्मदाधाम) में पंच कुंडी रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन दिनांक 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक होगा

धार्मिक आयोजन के लिए विधिवत पंच कुण्डी रूद्र महायज्ञ का भूमिपूजन एवं कलश पूजन सम्पन्न हुई
कवर्धा …. ग्राम जुनवानी (नर्मदाधाम) में पंच कुंडी रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन दिनांक 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन के लिए आज विधिवत भूमिपूजन एवं कलश पूजन सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य जन उपस्थित रहे, जिनमें राष्ट्रीय तैलीक साहू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सियाराम साहू, जिला अध्यक्ष धरमराज साहू, जिला संरक्षक शीतल साहू, जिला महामंत्री खिलेश्वर साहू, तहसील अध्यक्ष सहदेव साहू, तहसील महामंत्री भागीरथी साहू, मंडल अध्यक्ष धमकी भरत साहू, कृष्णा साहू, मंडल अध्यक्ष पोंड़ी समरू साहू, गया राम साहू, दुर्गा प्रसाद साहू, रामचंद्र साहू, रोहित राजपूत, ईश्वरी राजपूत, दीपक साहू, सरजू साहू,अक्ष साहू,चैन सिंह पटेल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।*सभी उपस्थित जनों ने पूजा-अर्चना कर आयोजन की सफलता और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
