कबीरधाम

शिक्षा‌ का‌ अधिकार अधिनियम के समुचित क्रियान्वयन के लिए जिले के नोडल‌ प्राचार्यों की बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न

शिक्षा‌ का‌ अधिकार अधिनियम के समुचित क्रियान्वयन के लिए जिले के नोडल‌ प्राचार्यों की बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न
कवर्धा… नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा‌ का‌ अधिकार अधिनियम 2009 के राज्य स्तर से जारी कलेंडर में निहित समय सीमा में किए जाने वाले कार्यों का समुचित क्रियान्वयन के लिए जिला‌ शिक्षा अधिकारी श्री‌ एफ.आर.वर्मा, जिला नोडल अधिकारी (आर.टी.ई.) के निर्देश पर जिला‌ कार्यालय सहायक संचालक डी.जी.पात्रा प्रभारी अधिकारी की उपस्थिति में पदेन ए.एन.ओ. सतीश कुमार यदु एम. आई. एस., प्रशासक द्वारा दिनांक 15 जनवरी 2026 को सजेस दुर्गावती चौक कवर्धा के सभाकक्ष में दो पालियों में सहायक नोडल अधिकारी/ नोडल प्राचार्यों को प्रशिक्षण दिया गया !
पूर्वाह्न 10:00 बजे से प्रथम पाली में स्वामी आत्मानंद शासकीय अग्रेजी माध्यम विद्यालय दुर्गावती चौक कवर्धा में जिले के कवर्धा व स.लोहरा विकास खण्ड के नोडल प्राचार्यों एवं द्वितीय पाली में अप. 01:30 बजे से बोडला एवं पंडरिया विकास खण्ड के नोडल प्राचार्यों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ ! जिले के कुल 89 नोडल प्राचार्य (आरटीई) विकास खण्ड कवर्धा के 26, बोडला 21, स.लोहारा 18 एवं पंडरिया के 24 नोडल प्राचार्यों को सफलता पूर्वक आन‌ स्क्रीन प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा कर प्रशिक्षण प्रदान‌‌ किया‌ गया ।
जिला‌ शिक्षा अधिकारी श्री‌ एफ.आर.वर्मा द्वारा नि: शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा‌ का‌ अधिकार अधिनियम 2009 पर चर्चा करते हुए आर.टी.ई. पोर्टल पर नोडल क्षेत्र के निजी विद्यालयों का आर.टी.ई. से सम्बंधित कार्यों का समय सीमा में गंभीरता पूर्वक पूर्ण करने की बात कहते हुए राज्य छात्रवृत्ति, परीक्षा पे चर्चा, अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा का संपादन एवं प्री बोर्ड परीक्षा के आयोजन पर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किए !
प्रशिक्षण के‌ दौरान नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा‌ का‌ अधिकार अधिनियम 2009 में निहित प्रावधानो‌ को उल्लेखित करते हुए अशासकीय विद्यालयों में 25% शीट अलाभित समुह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों के लिए एण्ट्री क्लास पहली कक्षा के दर्ज के मान से कुल‌ सी‌ट संख्या का‌ 25 प्रतिशत सीट निर्धारित सीमा के अलाभित समूह‌ एवं दुर्बल‌ वर्ग‌ के बच्चों से भरा‌ जाना, स्कूल प्रोफाइल का वेरिफिकेशन, आरटीई‌ सीट‌‌ का‌ प्रकटीकरण, आरटीआई पोर्टल में संपूर्ण कार्य ऑनलाइन संपादन‌ उपरांत‌ नोडल‌ प्राचार्य‌ द्वारा‌ वेरीफिकेशन नोडल प्राचार्य द्वारा नियमित निजी विद्यालयों की मानिटरिंग, अशासकीय विद्यालयों के प्रोफाईल, विद्यालयों‌ की‌ मैपिंग का अपडेशन, शुल्क प्रतिपूर्ति दावा की प्रक्रिया व नोडल प्रचार्य द्वारा सत्यापन, आरटीई के तहत अशासकीय विद्यालयों में प्रवेशित विद्यार्थियों के वर्षवार ड्रॉप आउट स्टूडेंट्स की‌ जानकारी का आन लाइन अपडेशन कार्य‌ का‌ संपादन तथा छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम समिति शुल्क वृद्धि 2020 के प्रावधान अनुरूप अशासकीय विद्यालयवार शुल्क वृद्धि प्रावधानों पर आवश्यक दिशा निर्देश साझा किया गया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में चारों विकास खण्ड के नोडल प्राचार्यों के साथ जिला कार्यालय के सहायक प्रोग्रामर राहुल विश्वकर्मा, कक्षा प्रभारी श्रीमती भाग्यश्री वैष्णव सहा.ग्रेड -2 एवं श्री आयुष शर्मा सहा.ग्रेड -3 उपस्थित रहे !
जिला शिक्षा अधिकारी
कबीरधाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button