गायत्री गुरूकुल हायर सेकेंडरी स्कूल लेंजाखार में विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला का हुआ आयोजन

गायत्री गुरूकुल हायर सेकेंडरी स्कूल लेंजाखार में विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला का हुआ आयोजन
कवर्धा… गायत्री गुरूकुल हायर सेकेंडरी स्कूल लेंजाखार में दिनाँक 05/01/2026 दिन सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला का आयोजन हुआ। शिक्षा के साथ संस्कार के लिए समर्पित इस विद्यालय द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा लगभग 100 विभिन्न विज्ञान मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया गया साथ ही लगभग 50 प्रकार के विविध स्वादिष्ट व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ देवपूजन एवं राजकीय गीत के साथ हुआ। विद्यालय के स्काउड-गाइड प्रभारी श्री बलराम पटेल व स्काउड-गाइड के द्वारा अतिथियों का विशेष स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जितेन्द्र कुमार साहू संरपंच ग्राम पंचायत लेंजाखार एवं पोंडी ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती मिथिला-मोतीराम साहू उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संजय गुप्ता प्राचार्य पी. एम. श्री सेजेस पोंडी, कबीरधाम प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अश्वनी श्रीवास एवं उपाध्यक्ष श्री शिवनारायण यादव के साथ-साथ भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष श्री डोमन चन्द्रवंशी, विश्व हिन्दु परिषद के प्रांत मंत्री श्री पुर्णेन्दु सिन्हा, समृद्ध छत्तीसगढ़ के किसान संघ के जिलाध्यक्ष श्री सोनी वर्मा, कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री जयचंद वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला का अवलोकन करने के लिए शा. पूर्व माध्य. विद्यालय लेंजाखार, नमिता पब्लिक स्कूल पोंडी, सरस्वती शिशु मन्दिर पोंडी, पी. एम. श्री सेजेस पोंडी के विद्यार्थी एवं स्टाफ के साथ-साथ क्षेत्रीय गणमान्य सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के विषय में बताते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री हरिश कुमार साहू जी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना एवं प्रदर्शित करना है उन्होंने आगामी सत्र में अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालन करने तथा सयम के मांग को ध्यान में रखते हुए कम्प्यूटर एवं संगीत की कक्षा संचालित करने की बात कही।
कार्यक्रम में संचालन समिति के अध्यक्ष श्री जयचंद वर्मा, उपाध्यक्ष श्री गंगाराम साहू, सचिव श्री रामदयाल साहू, प्रबंधक श्री शत्रुहन वर्मा, कोषाध्यक्ष श्री मुकाराम साहू एवं श्री समरू साहू, राजकुमार वर्मा, मनोहर साहू, बलदेव वर्मा, वेदप्रकाश साहू (पत्रकार), श्री भगवती प्रसाद वर्मा, श्री रंजीत साहू, दिलीप श्रीवास्तव, श्री रम्हलू साहू, पुरन वर्मा, श्री सुनील जायसवाल, श्री उमेश वर्मा, श्री अरूण वर्मा आदि गणमान्य उपस्थित रहे।