कबीरधाम

नेवारीगुड़ा में पेंशन सत्यापन शिविर आयोजित, हितग्राहियों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

नेवारीगुड़ा में पेंशन सत्यापन शिविर आयोजित, हितग्राहियों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

कवर्धा … कलेक्टर जिला कबीरधाम एवं उपसंचालक समाज कल्याण, जिला कबीरधाम के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को ग्राम पंचायत भवन नेवारीगुड़ा, जनपद पंचायत कवर्धा में पेंशन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के लिए पेंशन सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में पेंशनधारी हितग्राहियों को आमंत्रित कर उनके आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, जिससे शासन की पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को निर्बाध एवं पारदर्शी रूप से प्राप्त हो सके।

कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को नशा सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने हेतु सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

पेंशन सत्यापन एवं जागरूकता कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से श्री मोहित सिन्हा, जनपद पंचायत कवर्धा से श्री ज्ञानेश्वर बंजारे तथा ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button