विधायक भावना दीदी के मार्गदर्शन मे सभी गांवों में सर्वांगीण विकास पर ध्यान दूंगी ; नंदिनी साहू
पंडरिया जनपद अध्यक्ष नंदिनी साहू के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
विधायक भावना दीदी के मार्गदर्शन मे सभी गांवों में सर्वांगीण विकास पर ध्यान दूंगी ; नंदिनी साहू
कवर्धा : पंडरिया जनपद अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी साहू ने प्राथमिकता के सवाल पर बताता की पंडरिया विधायक भावना बोहरा दीदी के मार्गदर्शन में सभी गांवों में सर्वांगीण विकास पर हमेशा ध्यान दूंगी । केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक हितग्राही को अच्छे से मिले जिस पर फोकस रखूंगी । स्वच्छता अभियान और विकास पर विशेष ध्यान दूंगी । उनके निवास पर भी बधाईयों का तांता लगा हुआ दिख रहा है । पंडरिया जनपद अध्यक्ष नंदिनी राजकुमार साहू के बनने पर पंडरिया विधान सभा में बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर फैल गई है ।