शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भेदली में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भेदली में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया
कवर्धा… दिनांक 16.06.2026 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भेदली में प्रवेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।जिसमें नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत बालकों का सफेद पगड़ी पहनकर तिलक लगाकर तथा बालिकाओं का पत्तों से टीयारा बनाकर सर पर पहनाकर किया गया । इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक सरपंच शाला समिति के सदस्य व ग्रामवासी स्कूल के सभी शिक्षक साथी उपस्थित थे । बच्चों का स्वागत बैंड बजा बजाकर तथा उन्हें गणेश व पुस्तक के देकर किया गया साथ ही साथ उपस्थित ग्राम वासियों और समिति के सदस्यों के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की गई ।