कबीरधाम

इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल की छात्रा श्रद्धा चंद्रवंशी को मिला स्वर्ण पदक

इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल की छात्रा श्रद्धा चंद्रवंशी को मिला स्वर्ण पदक

कवर्धा। श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल, कवर्धा के विद्यार्थियों ने इंडो-नेपाल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय सहित कबीरधाम जिले का नाम गौरवान्वित किया। 3 अक्टूबर को भिलाई स्थित महिला महाविद्यालय में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में विद्यालय की श्रद्धा चंद्रवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं मनन चंद्रवंशी, अनुराग चंद्रवंशी, गौरव साहू एवं अनाया खान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक प्राप्त किए।

इसके अलावा गौरव ठाकुर, रीना साहू, दिव्यांशी एवं वासु चंद्रवंशी (काता) ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से विद्यालय को गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में श्रीयांशी ठाकुर, अवनी सिंह, भावेश कुमार साहू, आर्जव यादव एवं जुनैरा फातिमा ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल, कवर्धा शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रहा है। विद्यालय में विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा हासिल की गई यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, संचालक डॉ. आदित्य चंद्रवंशी, प्राचार्य श्रीमती एम. शारदा एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं कबीरधाम जिले का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button