पोड़ी में आंगनबाड़ी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद संतोष पांडेय
पोड़ी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद संतोष पांडेय





कवर्धा… राज्य शासन के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत आज एकीकृत बाल विकास परियोजना बोड़ला के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
*पोंडी में सांसद संतोष पांडेय रहे मुख्य अतिथि*
पोंडी के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद श्री संतोष पांडेय जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों के प्रति स्नेह व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जनसमुदाय को जोड़ने तथा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के प्रति समर्पित एक अनुकरणीय पहल है। उन्होंने मिले अपार प्रेम के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
*प्रशस्ति पत्र और श्रीफल देकर किया सम्मान*
कार्यक्रम का सबसे गौरवमयी क्षण रहा जब उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को मंच पर जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही केंद्र में खाद्यान्न, हरी सब्जियों और फलों से बनी आकर्षक “मेरी पौष्टिक थाली” का प्रदर्शन किया गया, जिसने कुपोषण मुक्त भारत का सशक्त संदेश दिया। सांसद प्रतिनिधि जयराम साहू ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं , सहायकों ओर बच्चों की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम । सांसद ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं , सहायकों के अच्छे कार्यों की तारीफ की ।






