कवर्धा में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव , भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं को मिली प्रसादी
कवर्धा में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव , भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं को मिली प्रसादी कवर्धा..पुरानी मंडी में बजरंग बली मंदिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं ने हनुमान भगवान की पूजा की एवं भंडारा में हजारों श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया । जय बजरंग धाम सेवा समिति पुरानी मंडी प्रबंधन से भोरमदेव शक्कर कारखाना पूर्व डायरेक्टर लक्की चंद्रवंशी , संजय देसाई , बलबीर खनूजा , प्रफुल्ल श्रीवास्तव , सीटू बधवा , विकाश बाठिया , श्रद्धालुओं द्वारा प्रसादी वितरण किया गया । बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी , प्रदेश भाजपा प्रवक्ता जसविंदर बग्गा , जिला बीजेपी महामंत्री मुकेश ठाकुर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रघुराज सिंह ठाकुर , जिलाध्यक्ष चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला – कबीरधाम सतीश चंद्रवंशी , पूर्व कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजकुमार तिवारी , बिजनेसमैन घनश्याम गुप्ता , चंद्रशेखर हरितिमा टीम संस्थापक अजय लूनिया, हरितिमा टीम सदस्य सुनील जैन , प्रिया , खुशी , प्राची सहित हजारों श्रद्धालुओं ने नारियल , फल , मिठाई चढ़ाकर पूजा की । आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण बना रहा । विश्व में सुख , शांति और सुख समृद्धि के लिए क्षेत्र वासियों ने मनोकामना की ओर पूजा की । प्राची और खुशी ने बेलपत्र पर लिखे भगवान राम और उन बेलपत्रो से बनाकर माला भगवान हनुमान जी की मूर्ति में माला पहनाई गई ।
भोरमदेव शक्कर कारखाना पूर्व डायरेक्टर लक्की चंद्रवंशी ने कहा की बजरंग बली की पूजा की । कबीरधाम जिले में गांव गांव शहर शहर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।



