कबीरधाम

कवर्धा में ML Group India का भव्य आयोजन: ‘Let’s Find’ ऐप लॉन्च, डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ा कदम

कवर्धा में ML Group India का भव्य आयोजन: ‘Let’s Find’ ऐप लॉन्च, डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ा कदम

कवर्धा। स्थानीय स्तर पर व्यापार, रोजगार और सेवाओं को डिजिटल मजबूती देने के उद्देश्य से ML Group India द्वारा प्रस्तुत डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘Let’s Find’ का भव्य एवं सफल शुभारंभ 27 अक्टूबर 2026 को PG कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, उद्यमियों, व्यापार संघों के अध्यक्षों, विद्यार्थियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भारी मौजूदगी रही।
दिग्गज अतिथियों और जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
समारोह में मुख्य अतिथियों और विशिष्ट व्यक्तित्वों का गरिमामय सानिध्य रही । :श्रीमती भावना बोहरा (विधायक, पंडरिया विधानसभा) श्री अमजद साठे (Founder, DITRP India, Mumbai)श्री जयेंद्र नारंग (Director, Anjaneya University, Raipur) राजेंद्र चंद्रवंशी (भाजपा अध्यक्ष, कबीरधाम) ईश्वरी साहू (जिला पंचायत अध्यक्ष)
श्री पवन पटेल (किसान मोर्चा अध्यक्ष, कबीरधाम)
श्री राजेंद्र चंद्रवंशी (भाजपा अध्यक्ष, कबीरधाम)
छत्तीसगढ़ के 50+ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का हुआ सम्मान
स्थानीय प्रतिभाओं और डिजिटल क्रिएटर्स को बढ़ावा देने की दिशा में एक अनोखी पहल करते हुए, समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ के 50 से अधिक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को उनके उत्कृष्ट योगदान और डिजिटल क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जिला बीजेपी अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, सांसद पी ए गजराज सिंह ने तारीफ करते हुए कहा की युवाओं को रोजगार मिलेगी और एक ही स्थान पर फोन पर आसानी से सुविधाएं मिलेगी ।ML GROUP INDIA की नेतृत्व टीम
Founder: Mr. Lalaram Patel
Co-Founder: Mr. Mahendra Patel की तारीफ की गई ।
व्यापार संघों और युवाओं का मिला भारी समर्थन
कार्यक्रम में स्कूल, मेडिकल, सैलून सहित विभिन्न क्षेत्रों के व्यापार संघों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और ‘Let’s Find’ पहल को अपना पूर्ण समर्थन दिया। वहीं, ML Computer Institute की सभी 6 शाखाओं के विद्यार्थियों और कवर्धा कॉलेज के छात्रों सहित लगभग 600 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
क्या है ‘Let’s Find’ ऐप और इसका उद्देश्य?
ML Group India के Founder श्री लालाराम पटेल और Co-Founder श्री महेंद्र पटेल ने बताया कि:
“Let’s Find ऐप का मुख्य उद्देश्य स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों, ग्राहकों, नौकरी चाहने वालों और सेवा प्रदाताओं को एक ही डिजिटल मंच पर जोड़ना है। इससे स्थानीय व्यापार को नई पहचान मिलेगी और कवर्धा जिले के हर स्थानीय व्यवसाय को ग्राहकों के सीधे संपर्क में लाया जा सकेगा।”
आभार एवं नई शुरुआत
आयोजकों ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सम्माननीय अतिथियों, व्यापारिक संगठनों, इन्फ्लुएंसर्स, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन केवल एक एप्लीकेशन का शुभारंभ नहीं, बल्कि कवर्धा को डिजिटल रूप से सशक्त और सक्षम बनाने का एक बड़ा संकल्प साबित हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button