कबीरधाम

पंडरिया विधानसभा के ग्राम सैहामालगी में भव्य रामधुनि कार्यक्रम का आयोजन: मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं पूर्व विधायक ममता चंद्राकर

पंडरिया विधानसभा के ग्राम सैहामालगी में भव्य रामधुनि कार्यक्रम का आयोजन: मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं पूर्व विधायक ममता चंद्राकर

कवर्धा ….पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सैहामालगी में आयोजित रामधुनि कार्यक्रम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस गरिमामय आयोजन में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।
कार्यक्रम में पहुँचने पर आयोजकों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि श्रीमती ममता चंद्राकर का आत्मीय व भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात् उन्होंने प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
संबोधन के दौरान श्रीमती ममता चंद्राकर ने कहा कि रामधुनि जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारा और सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति की सराहना की और बधाई दी।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button