पंडरिया विधायक भावना ने दी पानी टैंकर की सौगात , इंदौरीवासियों में हर्ष

पंडरिया विधायक भावना ने दी पानी टैंकर की सौगात , इंदौरी वासियों में हर्ष
कवर्धा ; पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा के द्वारा नगर पंचायत इंदौरी में पानी की समस्या को अध्यक्ष पार्षद व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के मांग पर नगर पंचायत इंदौरी में पानी टेंकर का सौगात दिया नया पानी टेंकर का उद्घाटन नगर पंचायत इंदौरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मित्रीन बाई माहगी लाल माडले के द्वारा सभी पार्षदों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में किया गया। वरिष्ठ बीजेपी नेता सीताराम साहू ने बताया की पंडरिया विधायक भावना दीदी के मार्गदर्शन में इंदौरी नगर पंचायत विकास की दिशा में अग्रसर है और स्वच्छता और पेयजल के साथ साथ विकास कार्य पर विशेष फोकस रखे हुए है ओर इंदौरी नगर पंचायत को पानी टैंकर मिला है जिसके लिए सभी जनप्रतिनिधि और इंदौरी वासी भावना दीदी को आभार व्यक्त करते है ।